फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार से पीड़ित लोगों के खून की भी कर रही जांच
विज्ञापन

- स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के डेंगू व मलेरिया के टेस्ट किए जा रहे




संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह फैली गंदगी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो चुका है। विभाग की ओर से लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए विशेष टीम का गठन कर जागरूक किया जा रहा है।
शहर व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग की ओर से टीमों को भेजकर बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।गौरतलब है कि मौजूदा समय में डेंगू व मलेरिया के केस आना शुरू हो सकते हैं। विभाग की टीम द्वारा बीमार लोगों के खून की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं मरीज डेंगू व मलेरिया के चपेट में तो नहीं आ गया।
विज्ञापन

हालांकि जून माह से लेकर अभी तक किए गए डेंगू के 400 और मलेरिया के 4500 टेस्टों में कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं आया है लेकिन विभाग सतर्कता बरत रहा है। जिले के सभी स्वास्थ्य सेंटरों में आने वाले लोगों की भी डेंगू व मलेरिया की जांच की जा रही है। टीम द्वारा लोगों को अपने घर में स्वच्छता रखने के साथ ही पानी को जमा न होने दे, छतों पर कबाड़ सामान न रखे, कूलर के पानी को सप्ताह में दो बार बदलने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही बाजारों में मिलने वाले खाने पीने के सामान का सेवन न करने के साथ ही पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

कोट..



ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें भेजकर लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले लोगों के मलेरिया व डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से जिले के सभी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
-जोगिंद्र कुमार, डीएमओ स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें