संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शुक्रवार रात घोरड़ी खास में पड़ते बरगेड़ गांव में सागर सिंह पर उसके भतीजों ने हमला कर दिया। लोहे की राड उसके सिर पर मारकर उसे घायल कर दिया। परिवार ने उसे जीएमसी उधमपुर में भर्ती करवाया है।
सागर सिंह ने बताया कि उनके चाचा के घर में शादी थी। वह जम्मू से बर्तन देने के लिए घर आए हुए थे। जब वह अपने घर के आंगन में बैठे हुए थे तो उनके दो भतीजों ने धोखे के साथ उनको पकड़ लिया और लोह की राड उनके सिर पर मानी। उनकी छाती पर पत्थर भी मारा। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने अपने भतीजे मनजीत सिंह उर्फ बनू व सुरेंद्र सिंह उर्फ शाकू पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी यह लोग उन पर हमला कर चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।