फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्वरोजगार के लिए 25 से 30 प्रतिशत तक अनुदान दे रही सरकार

Sat, 31 May 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को माड़ी पंचायत में जागरूकता शिविर लगाया गया। बताया गया कि स्वरोजगार के लिए सरकार 25 से 30 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है।
विभाग की कनिष्ठ सहायक प्रियंका सिंह ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से मिशन युवा योजना के तहत लोगों के लिए सरकार की तरफ से अनेक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इनके तहत पात्र लोग एक लाख से 10 लाख रुपये तक का रियायती ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से 25 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। महिला या दिव्यांग आवेदक को ऋण लेने पर सरकार की तरफ से 30 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए मिशन युवा एप और वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य है। उसके बाद 15 दिनों के अंदर सारी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। जो भी लोग स्वरोजगार कर निजी आजीविका कमाना चाहता है वह सरकार की इस योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

उन्होंनने बताया कि पुरुष हो या महिला हो इसके लिए पढ़ाई की भी जरूरत नहीं है। इस अवसर पर रोजगार विभाग की कनिष्ठ सहायक आरती डोगरा सहित माड़ी नाला के पूर्व पंच बाबू राम, पंच मुकेश शर्मा, डॉ. विनय उत्तम, दलजीत कौर, पुरुषोत्तम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें