फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत को दूर करने को 95 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब 20 वर्ष से पानी की किल्लत से जूझ रहे देविकानगरी को नए फिल्ट्रेशन प्लांट बनने पर ही पानी की किल्लत से राहत मिल सकती है। नया फिल्ट्रेशन प्लांट बनाने के लिए जलशक्ति विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा है। लेकिन करीब दो वर्ष इंतजार करने के बाद भी इसको मंजूरी नहीं मिल सकी है। वहीं शहर में दिन प्रतिदिन पानी की किल्लत की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

उधमपुर शहर की एक लाख से ज्यादा आबादी को हर रोज 54 लाख गैलन पानी की जरूरत है, लेकिन जलशक्ति विभाग दो फिल्ट्रेशन प्लांट से शहरवासियों तक केवल 38 लाख गैलन पानी की आपूर्ति ही पहुंचा पा रहा है। शहरवासियों को हर रोज 16 लाख गैलन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई योजनाएं तैयार की गई, लेकिन जमीनी स्तर पर इनका काम नहीं शुरू हो सका। पानी की किल्लत को लेकर आए दिन शहर के अंदर लोग प्रदर्शन करते हैं। 2020 में जलशक्ति विभाग ने नए फिल्ट्रेशन प्लांट का प्रस्ताव तैयार और डीपीआर का काम पूरा कर फाइल सचिवालय में भेज दी और तब से इसको मंजूरी मिलने का इंतजार चल रहा है। 2019 में 65 करोड़ रुपये में एक फिल्ट्रेशन प्लांट का प्रस्ताव तैयार किया और 2020 में नए सिरे से दो फिल्ट्रेशन प्लांट का 95 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है, लेकिन इसको मंजूरी नहीं मिल पा रही है।
इनसेट
सलमेह व सौंथिया में बनाना है फिल्ट्रेशन प्लांट
तैयार की गई डीपीआर के मुताबिक करीब 95 करोड़ में दो नए फिल्ट्रशेन प्लांट सलमेह और सौंथिया में तैयार किए जाने हैं। सलमेह में ही पहले से ही दो फिल्ट्रेशन मौजूद हैं। तवी नदी से ही पानी को लिफ्ट कर फिल्ट्रेशन प्लांट में पहुंचाया जाएगा और इस पानी को देविकानगरी में पहुंचा कर पानी की किल्लत को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

फ िल्ट्रेशन प्लांट के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है। अगर इसको मंजूरी मिल जाती है तो दो फिल्ट्रेशन प्लांट बनने के बाद शहरवासियों को 30 वर्ष तक पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन दो फिल्ट्रेशन से जरूरत से अधिक पानी उपलब्ध होगा और शहरवासियों की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

ताज चौधरी, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें