फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में सबसे कम 277 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को बहुम कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई है। शाम तक कुल 277 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कभी कमी आ रही है तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। चार दिन से इनकी संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। शुक्रवार तक वैक्सीन लगवाने लोगों का आंकड़ा 277 तक रह गया है। वीरवार को जिले में कुल 484 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। लेकिन शुक्रवार को इनकी संख्या में बहुत ज्यादा गिरावट हुई है। करीब तीन महीने के बाद इतने कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगी है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली और पांच को दूसरी डोज, तीन फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और दस को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में केवल दस लोगों को ही वैक्सीन लगी है। 45 से 60 आयु वर्ग में 132 लोगों को पहली और 31 को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके साथ 41 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 44 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें