उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 51 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में लगातार घट रहे कोरोना के मामले और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
करीब एक महीने से जिले में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि बीच में किसी दिन अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी भी हो रही है। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में अब बहुत ज्यादा कमी हुई है। अच्छी बात यह है कि दस दिन से किसी की संक्रमण से मौत नहीं हुई है। वीरवार को जिले में कुल छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
कई दिनों के बाद इतने कम मामले सामने आए थे। लेकिन शुक्रवार को फिर से मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और शाम तक कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक व्यक्ति बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाया गया है। चिनैनी में तीन, टिकरी में एक, रामनगर में तीन , बसंतगढ़ में एक और एक सुरक्षाबल संक्रमित पाया गया है। 51 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11053 हो गए हैं। इनमें से 10761 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। अभी तक 131 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 161 बचे हैं। संक्रमितों के मुकाबले में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।