फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों से 30 मवेशी बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के दो अलग अलग स्थानों से पुलिस ने दो वाहनों से 30 मवेशी बरामद कर तीन लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक को पकड़ा गया, जिससे 22 मवेशी बरामद हुए। ट्रक में मौजूद लोगों के पास इन मवेशियों को ले जाने के लिए वैध अनुमति नहीं थी। इसलिए, पुलिस ने वाहन को सीज कर अब्दुल रहमान निवासी मगरकोट रामबन और शौकत अहमद निवासी डोरू अनंतनाग को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा मामला मजालता में सामने आया, जहां पुलिस ने बट्टल मोड़ इलाके में डंपर (जेके19-7278) से आठ मवेशी बरामद किए। पुलिस ने डंपर के चालक इम्तियाज अली निवासी पहलगाम अनंतनाग को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मवेशी तस्करों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस वर्ष अब तक इस मामले में 78 वाहनों को पकड़कर 756 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में 99 लोग भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें