फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर राजोरी का और वाहन बाहरी

विज्ञापन
उधमपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़ा गया फेक नंबर का टेंपो ट्रैवलर. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। यातायात पुलिस ने सोमवार को एक नकली नंबर का टेंपो ट्रेवल पकड़ा है। इस पर नंबर राजोरी का था, लेकिन इसकी चेसी नंबर से जांच करने पर पता चला कि यह वाहन बाहरी राज्य का है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है, और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने जखैनी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया था। इसी बीच उन्होंने कटड़ा से श्रीनगर की तरफ जा रहे टेंपो ट्रेवल (जेके11-3934) को जांच के लिए रोका। वाहन के अंदर पर्यटक थे, जोकि कटड़ा में माता के दर्शन करने के बाद श्रीनगर घूमने जा रहे थे। पुलिस ने जब वाहन के कागजातों की जांच की, और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट देखी तो कुछ संदेह हुआ।
जब इसकी अच्छी तरह से जांच की गई तो पाया कि नंबर प्लेट नकली है। इसे हाथ से फिट किया गया है। जब इस नंबर की पूरी जानकारी निकाली गई तो पाया कि वाहन का नंबर और चेसी नंबर अलग है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे साफ पता चल रहा था कि यह वाहन किसी अन्य राज्य से चोरी किया गया है, और इसको नकली नंबर लगाकर चलाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें