फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगा पुलिस स्टेशन से फरार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पुलिस स्टेशन पंचैरी से फरार आरोपी को पुलिस ने रविवार रात को उधमपुर शहर के जखैनी इलाके से पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी रामबन से उधमपुर की तरफ आ रहा था। लेकिन, पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई, और उसे पकड़ लिया। फिलहाल इसको लेकर पुलिस किसी तरह की जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचैरी में 6 नवंबर को पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया था। 7 नवंबर को उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 15 नवंबर को आरोपी वीडीसी एसपीओ के साथ शौच जाने के लिए बाहर निकला और जवान को चकमा देकर पुलिस स्टेशन से फरार हो गया। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापामारी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
पुलिस को जांच में पता चला था कि आरोपी फरार होने के बाद अपने घर गया था। इसलिए, पुलिस ने घरवालों से भी पूछताछ की। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का भी गठन किया गया। रविवार रात को फरार आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को जखैनी इलाके से पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि वह रामबन में छिपा था। वह पंचैरी की पहाड़ियों के रास्ते पैदल ही रामबन तक पहुंच गया था। और कई दिनों तक वहीं छिपा रहा। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

------
आरोपी पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज
आरोपी कुलदीप सिंह को नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार उसके खिलाफ पहले से ही कुछ मामले पुलिस स्टेशन पंचैरी में दर्ज हैं। 15 अक्तूबर को उसने पंचैरी में नाबालिग के साथ छेड़खानी की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें