फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी मेडिकल कोर ने मनाया स्थापना दिवस

Mon, 04 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
army - फोटो : PTI
विज्ञापन
आर्मी मेडिकल कोर द्वारा 252वां स्थापना दिवस मनाया गया। कोर की शुरुआत 1 जनवरी 1764 में बंगाल मेडिकल सर्विस के रूप में हुई थी। कोर का निर्माण इसलिए किया गया था ताकि सैनिकों, पूर्व सैनिकाें एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।
विज्ञापन


कोर द्वारा दूरदराज इलाकों में तैनात सैनिकों एवं युद्ध के दौरान सैनिकों को सेवा प्रदान की जाती है। एएमसी का युद्ध और शांति के साथ ही विदेशों में मिशन के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। सेना चिकित्सा कोर अपने समर्पण के लिए जाना जाता है।

कोर द्वारा जम्मू-कश्मीर के पिछड़े इलाकों में प्राकृति आपदा के दौरान आपरेशन सद्भावना के तहत मेडिकल केयर सेवा भी प्रदान की जाती है। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ने सेना चिकित्सा कोर द्वारा उतरी कमान के सैनिक एवं उनके परिवारों को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना की और स्थापना दिवस पर बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेडिकल कोर द्वारा आपदा और युद्ध के समय में बेहतरीन कार्य किए गए हैं, जिन पर सेना को गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि भविष्य में भी कोर द्वारा देश हित में कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें