भारतीय सेना ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया
रामबन। सेना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को शुक्रवार को जोश के साथ मनाया। कार्यक्रम में 212 सैनिक, 176 स्थानीय निवासी और 85 स्कूली बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के नेतृत्व में सामूहिक योग सत्र में भाग लिया।
सत्र के दौरान योग के समग्र लाभों पर जोर दिया गया, जिनमें लचीलापन, शक्ति और तनाव प्रबंधन में सुधार शामिल रहे। भारतीय सेना ने सैनिकों और क्षेत्र के युवाओं के लिए दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे शारीरिक और मानसिक स्थिति को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम का समापन योग के दर्शन और आज के तेज गति वाले विश्व में इसकी प्रासंगिकता पर एक वार्ता के साथ हुआ, जिसमें सैनिकों और युवाओं को योग को जीवन भर की अभ्यास के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद