फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवापाची में सेना फिर बनी देवदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ के दूरदराज मढ़वा तहसील में नदी में बह रहे दो लोगों के लिए सेना फिर देवदूत बनी है। नवापाची गांव में उफनाती मरुसूधर नदी में बह रही जेसीबी में फंसे लोगों को 90 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मढ़वा तहसील के नवापाची गांव में मरुसूधर नदी के साथ सड़क का निर्माण कार्य जारी था। इस दौरान निर्माण में लगी जेसीब खिसक कर नदी में गिर गई और करीब 500 मीटर तक बह गई। इसमें जेसीबी ऑपरेटर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने नवापाची चौकी से सेना तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सेना और पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 90 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद बह रही जेसीबी से लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया। उनकी पहचान चालक साजिद अहमद मीर निवासी रामबन और मुश्ताक अहमद निवासी रामबन के रूप में हुई है। दो लोगों की जान बचाने के लिए लोगों ने सेना का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें