रामबन। रामसू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मगरकोट-नील संपर्क मार्ग पर सब्जी लेकर जा रहे टाटा मोबाइल वाहन के नाले में गिरने से चालक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान शकील अहमद (19) निवासी परनोत, रामबन और घायलों में फल-सब्जी व्यापारी नाजिर अहमद और शबरी अहमद दोनों निवासी गोगोनी नील के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात मगरकोट से नील जा रहा टाटा मोबाइल (जेके19-8227) गोगोनी इलाके में अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो फल-सब्जी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रामसू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।