फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में नशे के खिलाफ पदयात्रा, एलजी बोले-एकता हमारी ढाल, संकल्प हमारा हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को देविका नगरी उधमपुर की धरती से नशे के विरुद्ध निर्णायक जंग का एलान किया। उन्होंने कहा कि ये एक साझा युद्ध है। नशे के खतरे के खिलाफ लड़ाई सभी विभाजनों से परे एकता मांगती है। इसलिए इसमें सभी को शामिल होना होगा। इस लड़ाई में समाज की एकता हमारी ढाल बनेगी और और दृढ़ संकल्प ही सबसे बड़ा हथियार साबित होगा।
विज्ञापन

शहर में जनसभा को संबोधित करने के साथ उपराज्यपाल ने नशे के विरुद्ध पदयात्रा की अगुवाई भी की। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे नशे को केवल एक प्रशासनिक समस्या न मानकर इसके समूल नाश के लिए एक योद्धा की तरह आगे आएं। अभियान के आने वाले 83 दिनों में समाज की धारणा को बदलने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नशे की लत के शिकार लोगों को अपराधी के बजाय एक पीड़ित के रूप में देखा जाएगा ताकि पुनर्वास के माध्यम से उन्हें सम्मानजनक जीवन मिल सके।
हर गांव, मोहल्ले में खड़ा करना होगा रक्षक
उपराज्यपाल ने कहा कि कोई भी सरकारी तंत्र अकेले नशे को खत्म नहीं कर सकता। इसलिए हर गांव, मोहल्ले और शहर को नशे के प्रतिरोध का किला बनाना होगा। नशे के खिलाफ हर घर को एक सतर्क रक्षक के रूप में खड़ा होना चाहिए। इसलिए नशा मुक्त आंदोलन में प्रत्येक व्यक्ति को एक योद्धा के रूप में शामिल होना होगा।
विज्ञापन

जागरूकता को जवाबदेही में बदलें
उपराज्यपाल ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता को जवाबदेही में बदलें। सुनिश्चित करें कि जन भागीदारी गहरी हो और इस लड़ाई का नेतृत्व करने में महिलाओं और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को बढ़ाएं। नशे के खतरे के खिलाफ ये युद्ध कई चरणों में चलेगा। इसके लिए साहस और समर्पण की आवश्यकता है।
लक्षणों और खतरों के बारे में बताना जरूरी
एलजी ने कहा कि जागरूकता अभियानों के माध्यम से परिवारों को नशे की लत के लक्षणों और खतरों के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए। लोगों व उनकें परिवारों को बताया जाना चाहिए कि नशे का ये खतरा दूर नहीं बल्कि हमारे बीच है।
विज्ञापन

-
अभियान के आकर्षण
-उपराज्यपाल ने नशा विरोधी जागरूकता बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
-नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मिनी-ओलंपिक का शुभारंभ किया गया।
-नशीली दवाओं के दुरुपयोग से उबरने वाले व्यक्तियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
-नशा मुक्त आइडियाज चैंपियनशिप के विजेता को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें