फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय अगार जित्तो स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय अगार जित्तो स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग उधमपुर-रियासी डॉ. जगदीश चंदर मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का रंगारंग संगम देखने के लिए मिला।
विज्ञापन

संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मेहरा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने की अपील की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अगार और बावा जित्तो टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मुकाबला रहा। इसमें बाबा जित्तो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विभिन्न क्लस्टर स्कूलों के विद्यार्थियों को उनके नवाचारपूर्ण मॉडल के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें