मिश्रीवाला। चक जाफर के कोटला पीर बाबा मैदान में पंच बिल्ला राम ने गांव के बच्चों के लिए अंडर 20 क्रिकेट मैच हुआ। यह मैच युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के लिए प्रोत्साहित करके के उद्देश्य से रखा गया था। मैच जय पीर बाबा और बाबा जित्तो टीम के खिलाड़ियों के बीच खेला गया जिसमें बाबा जित्तो टीम ने 70 रन से जय पीर बाबा टीम को हराया। कप्तान जतिन और अमित ने क्रिकेट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के अंत में पंच बिल्ला राम ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद