फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की कमी और गंदगी की समस्या के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पानी की किल्लत और गंदगी से परेशान कुलीद के लोगों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुलीद चौक जाम कर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन के चलते डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा, जिस कारण चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा जिला प्रधान प्रदीप कुमार परिहार के नेतृत्व में लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आरडीडी विभाग, आरएंडबी, बिजली, जलशक्ति और डीसी के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार जारी है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदीप परिहार ने बताया कि लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जिन सड़कों पर काम नहीं हो पा रहा है। फंड्स का दुरुपयोग हो रहा है। जरूरमंदों की सहायता नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन से लोगों की समस्याएं दूर करने की मांग की है। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर फिर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज मोहन शर्मा, राजेंद्र सिंह, तारिक कीन, शाकिर हुसैन, हुकम चंद सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें