फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला अस्पताल में कंप्यूटरीकृत रेडियोग्राफी और डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ डीसी अशोक शर्मा ने किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण कर कामकाज का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी ने चिकित्सा अधीक्षक को बुनियादी ढांचे की आवश्यकता के बारे में रिपोर्ट देने को कहा, ताकि अगले बजट में इस पर काम हो सके। उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों में विभाजन का काम पूरा करने और उनकी उचित स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।
इस बीच जिला अस्पताल के सभी वार्डों सहित अतिरिक्त 100 बिस्तर वाले आईपीडी ब्लॉक और ऑप्टालोमोगिकल ब्लॉक में जारी काम का जायजा लिया। डीजीएम जेकेपीसीसी को इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य की गति को तेज करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सीएमओ को कस्बे के स्कूलों में विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर आरएस मन्हास, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर परवेज इकबाल वानी, वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर रविंद्र सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर शाम लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें