फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू में अमित शाह, उधमपुर में भी सुरक्षा एहतियात

Fri, 30 May 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
दोमेल चौक पर वाहनों की जांच करते पुलिस के जवान। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते उधमपुर में भी जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हाईवे सहित जिले के मुख्य चौक चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को अमित शाह के जम्मू दौरे के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगते उधमपुर जिला मुख्यालय में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। हाईवे सहित अन्य राज्यों को जोड़ने वाले धार और शहर के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दोमेल चौक पर जगह-जगह नाके लगाए गए। छोटे बड़े सभी यात्री वाहनों की जांच की गई। खासकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक एहतियात के तौर पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रुटीन नाके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें