फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिरी, चार जख्मी

Mon, 30 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
विज्ञापन
बनिहाल तहसील के पड़ने वाले चंबलवास लिंक रोड पर रविवार की देर शाम को श्रीनगर से एक शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में जा गिरी। इस हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर और मृतक के तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर नील में भर्ती करवाया गया। यहां से चालक को गंभीर हालत में उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक भारेदार नील निवासी मो. यूसुफ का श्रीनगर के किसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव को एंबुलेंस में लेकर उसके दो बेटे गुल मोहम्मद, मोहम्मद शरीफ और बहू निसारा बेगम घर लौट रही थी।

तभी घर से कुछ दूर पहले ही चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण एंबुलेंस खाई में जा गिरी। एंबुलेंस के ड्राइवर और मृतक के बेटे और बहू घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शव और चारों घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें