फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, इंजीनियर या आईपीएस बनकर भी कर सकते हैं देश सेवा : डीआईजी

विज्ञापन
उधमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अति​थि ​के साथ 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र।
विज्ञापन
आज की युवा पीढ़ी को इस तरह के मंचों से आत्मबल मिलता है और उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है
विज्ञापन

अमर उजाला के उधमपुर में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 133 मेधावी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अमर उजाला के उधमपुर में दूसरी बार आयोजित ''भविष्य ज्योति सम्मान समारोह'' में शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 133 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज, साराह रिजवी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और युवाओं को आगे बढ़ने का मंत्र देते हुए कहा, देश सेवा का मौका मिले तो कभी न छोड़ें – डॉक्टर, इंजीनियर या आईपीएस बनकर भी सेवा कर सकते हैं। गंदगी साफ करनी हो तो हाथ गंदे करने से न हिचकें।




जिला मुख्यालय उधमपुर के रिवायत कम्युनिटी हॉल में शनिवार को आयोजित इस समारोह में डीआईजी साराह रिजवी ने अपने स्कूल से लेकर आईपीएस बनने तक के सफर को साझा किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, अगर हमें गंदगी साफ करनी होती है तो हमें अपने हाथ भी गंदे करने पड़ते हैं। अपने माता-पिता के पैसों को हमेशा अपने खुद के पैसे समझ कर खर्च करना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि बढ़ाने की सलाह दी और कहा कि हम डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, पुलिस या आईपीएस बनकर भी देश की सेवा कर सकते हैं। डीआईजी ने छात्रों को मिलने वाली पॉकेट मनी को बैंक में जमा करने की सलाह दी ताकि भविष्य में वह उनके काम आ सके। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा और कौशल की कोई कमी नहीं है, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का। हर किसी को एक मंच की जरूरत होती है, जिसके माध्यम से वे अपनी छिपी प्रतिभा या हासिल की गई उपलब्धि को बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर सकें। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बेहतरीन कदम बताया।
विज्ञापन


समारोह में विशेष अतिथि के रूप में डिप्टी सीईओ कल्पना जसरोटिया भी मौजूद थीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वे अपनी कड़ी मेहनत के कारण इस मंच पर सम्मानित हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों को और अधिक मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। केशव विद्या केंद्र हाई स्कूल रामनगर के प्रिंसिपल राकेश गुप्ता और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी की पर्यावरण विज्ञान की व्याख्याता कविता दत्त ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कड़ी मेहनत और लगन के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस सम्मान समारोह में सरकारी और गैर-सरकारी सभी स्कूलों के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरू आर्नामेंट्स, राठौर एंटरप्राइजेज, विधाता होंडा, फरिया गिफ्ट सेंटर, फरिया बूट हाउस, प्रताप वर्ल्ड स्कूल, फूड पार्टनर डोगरी रसोई, साईं लाडी एंटरप्राइजेज और द स्पाइस क्लब जैसे प्रायोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें