फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी शिक्षा जोन में रिक्त हैं शिक्षकों के 25 प्रतिशत पद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के सबसे बड़े शिक्षा जोन चिनैनी में शिक्षकों के 25 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा की असर पड़ रहा है। इससे अभिभावक भी परेशान हैं। लेकिन, शिक्षा विभाग को इसका ख्याल ही नहीं।
विज्ञापन

चिनैनी शिक्षा जोन जम्मू संभाग का सबसे बड़ा जोन है। इसका दायरा पटनीटॉप, पट्टनगढ़, मरोठी, समरोली, सयुना जैसे दूरदराज क्षेत्र तक फैला है। यहां बहुत से बच्चे कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। जबकि, कई बच्चे जंगली रास्तों से जान जोखिम में डालकर पढ़ने आते हैं। लेकिन, इनकी शिक्षा शिक्षकों की कमी के कारण आगे ही नहीं बढ़ रही।
इस जोन में कुल 231 स्कूल हैं, जिनमें हायर सेकेंडरी स्कूलों की संख्या छह है, जबकि हाई स्कूल 17 हैं। वहीं, इस जोन में 54 मिडिल स्कूल, 130 प्राथमिक विद्यालय और 130 निजी स्कूल हैं। इस जोन में मास्टर ग्रेड के 154 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इसमें 56 पद ही भरे हुए हैं। वहीं, जरनल लाइन शिक्षकों में 295 स्वीकृत पदों में से केवल 175 पदों पर ही शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन

कुल 218 शिक्षकों के पद खाली होने से जोन के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर साफ देखा जा सकता है। चिनैनी शिक्षा जोन में कक्षा एक से 10वीं तक के स्कूलों में 13 हजार 260 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन, इनको पढ़ाने के लिए स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है। सरकार बच्चों को पढ़ाई को लेकर जागरूक कर रही है। उनके दाखिले के लिए रैलियां निकाली जा रही हैं। लेकिन, जब तक शिक्षक तैनात नहीं होंगे, तब तक बच्चे पढ़ेंगे कैसे?
--------
जोन में शिक्षकों के खाली पदों को भरने को लेकर हमने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। हमें भी बच्चों के भविष्य की फिक्र है। उम्मीद है जल्द ही यह समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

- सुषमा गुप्ता, जेडईओ, चिनैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें