फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए देविकानगरी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए देविकानगरी तैयार है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। डीसी कृतिका ज्योत्सना ने खुद विभिन्न स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया, और मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना संकट से उभरने के बाद पहली बार अमरनाथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर सभी उत्साहित हैं। जिला प्रशासन और पुलिस कई दिन पहले ही तैयारियों में जुट गए थे। वहीं, डीसी ने टिकरी से चिनैनी तक राजमार्ग पर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए लंगर देखे, और शौचालय की व्यवस्था को भी अच्छी तरह देखा। कमियां पाए जाने पर अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए।
बुधवार तड़के करीब तीन बजे पहला जत्था जम्मू से रवाना कर दिया जाएगा, और करीब चार बजे यह जत्था उधमपुर की टिकरी की सीमा में प्रवेश करेगा। इसके उधमपुर प्रवेश पर टिकरी में डीसी, एडीसी, एसीआर, एसएसपी व अन्य अधिकारी इसका स्वागत करेंगे। कुछ यात्रियों को हार पहनाए जाएंगे और खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाकर यात्रा की शुभकामनाएं देकर आगे की ओर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

टिकरी से चिनैनी तक राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। राजमार्ग के ज्यादातर स्थानों पर सीआरपीएफ तैनात की गई है। कुछ स्थानों पर बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है। राजमार्ग पर पुलिस ने नाके लगाए हैं। इन नाकों पर हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों के लिए लंगर भी लग गए हैं। इन्हें बुधवार से यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

उधमपुर में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को जांचती डीसी कृतिका ज्योत्सना व अन्य अधिकारी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें