फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में यात्रियों को 30 से अधिक स्थानों पर मिलेंगे लंगर और शौचालय

विज्ञापन
उधमपुर: अमरनाथ यात्रा को लेकर संगरूर नेशनल हाईवे पर लंगर लगाने की तैयारी करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। 29 से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रियों के लिए आवास केंद्र, लंगर और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही लंगर समितियों ने भी लंगर लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से 30 से अधिक स्थानों पर शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। राजमार्ग के किनारे लंगर स्थानों पर अस्थायी शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं। सोमवार को शौचालय स्थापित करने के बाद इनकी सफाई करवाई गई। ज्यादातर शौचालय लंगर स्थलों पर ही लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर स्थायी शौचालयों का निर्माण भी करवा दिया गया है।
आपात स्थित में यात्रियों के रुकने के लिए बनाए आवास केंद्रों पर भी सफाई जारी है। जिला प्रशासन ने उधमपुर में 9650 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की है। प्रशासन ने यात्रा के पहले जत्थे के स्वागत की तैयारियों को भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उधमपुर की सीमा में प्रवेश करने पर जिला प्रशासन जत्थे के यात्रियों का स्वागत करेगा, और यात्रियों को खाने पीने का सामान देकर आगे रवाना कर देगा।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के नजदीक आने के साथ देविकानगरी में साधु संतों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। कई साधु उधमपुर से होकर आगे निकल रहे हैं। वहीं, कई साधु रात को उधमपुर में रुक रहे हैं। कोई साइकिल के जरिये उधमपुर पहुंच रहा है, तो कोई बसों में पहुंच रहा है। देविका तट पर साधु संत रुक रहे हैं। उधमपुर अब साधु संतों के साथ भक्ति के रंग में रंगने लगा है।

उधमपुर: नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों के लिए बनाई जा रही हैं सोच करने के लिए बाथरूम.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: साइकिल लेकर बाबा बर्फानी के दर्शन को जाते हुए साधु संत.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें