फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकालीन स्थितियों से निपटने का जवान ले रहे प्रशिक्षण

विज्ञापन
उधमपुर: अमरनाथ यात्रा को लेकर 137 बटालियन द्वारा की गई मॉक ड्रिल। -संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए सीआरपीएफ 137 बटालियन ने रविवार को ओमाडा मोड़ इलाके में मॉक ड्रिल किया। इसमें जवानों को आतंकी हमले जैसी आपातकालीन स्थित से निपटना सिखाया गया। अधिकारियों ने कहा है कि इस बार यात्रा की सुरक्षा पहले से कड़ी होगी।
विज्ञापन

29 जून से अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। उधमपुर में टिकरी से चिनैनी तक करीब 51 किलो राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का काम उधमपुर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों को सौंपा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सीआरपीएफ की 137 बटालियन की अहम भूमिका होती है। इसलिए, सीआरपीएफ ने रविवार को मॉक ड्रिल किया। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सीआरपीएफ के जवानों को यात्रा के दौरान राजमार्ग पर चौकन्ना रहने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनको एंटी ड्रोन तकनीक के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल में डॉग स्क्वॉयड भी शामिल है। जवानों को वाहन दुर्घटना, आग लगने व अन्य आपात स्थितियों में अमरनाथ यात्रियों की मदद करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान कई यात्रियों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इस दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी सीआरपीएफ की अहम भूमिका होती है।

उधमपुर: अमरनाथ यात्रा को लेकर 137 बटालियन द्वारा की गई मॉक ड्रिल.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें