फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाशिवरात्रि की सभी तैयारियां पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा

Tue, 25 Feb 2025 12:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में सजाए गए ​शिवालय। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
देविका नगरी में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का समूह, सुरक्षा व्यवस्था हुई पुख्ता
विज्ञापन

उधमपुर। महाशिवरात्रि को लेकर देविका नगरी व आसपास के ग्रामीण इलाकों में तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए मंदिरों को सजाया गया है। भगवान शिव की मूर्तियों को रंग-रोगन करके नया रूप दिया जा रहा है और इसके साथ ही सनातन धर्म सभा की मंगलवार को निकलने वाली शोभा यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शिक्षण संस्थानों व धार्मिक संस्थानों ने झांकियां तैयार करना शुरू कर दिया है।
देविका नगरी में देविका तट पर प्राचीन कामेश्वर महाकालेश्वर मंदिर स्थित है। यह मंदिर शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। महाशिवरात्रि के पर्व पर इस मंदिर में हजारों की संख्या श्रद्धालु पूजा अर्चना करने व माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर में अपनी बारी के इंतजार में श्रद्धालुओं को घंटों लंबी कतार में लगना पड़ता है, तब जाकर भगवान के दर्शनों का मौका मिल मिलता है। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां से जोरों चल रही हैं। मंदिर व मूर्तियों को साफ करने के लिए काफी संख्या में शहरवासी भी सेवा के रूप में सहयोग दे रहे हैं। ज्यादातर लोग सुबह के समय सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं। शहर के आस पास के इलाकों में स्थित मंदिरों के भी सजावट का काम जोरों से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी के लिए तैयार किए जा रहे शिवलिंग

महाशिवरात्रि के पर्व उपलक्ष्य पर प्रत्येक वर्ष सनातन धर्म सभा की तरफ से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा में 25 से ज्यादा शिक्षण संस्थान व धार्मिक संस्थान हिस्सा लेकर भगवान शंकर की झांकी निकालेंगे। बच्चे व युवा भगवान शंकर का रूप बनाते हैं और विशेष तौर शिवलिंग भी तैयार किए जाते हैं। इस बार यह शोभा यात्रा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार दोपहर को निकाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें