फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टाटा सूमो खाई में गिरी, एक की मौत, 12 घायल

Tue, 25 Feb 2025 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामबन में लिंक रोड पर खाई में गिरी टाटा सूमो। संवाद - फोटो : ramban
विज्ञापन
नाै घायलों को भेजा जिला अस्पताल रामबन, तीन को किया जम्मू रेफर
विज्ञापन


रामबन। रामबन तहसील के मेहाद-नीरा-कांथी लिंक रोड पर सोमवार को एक टाटा सूमो (जेके19ए-1331) खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार चब्बा से रामबन जा रही टाटा सूमो नीरा के ऊपरी गली इलाके के पास सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई( जबकि चालक सहित 12 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बचाव दल मौके पर पहुंचा और एक महिला का शव तथा सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान संकेशा देवी (33) पत्नी रघवीर सिंह निवासी चब्बा, रामबन के रूप में की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तीन घायलों की पहचान चालक सुरजीत सिंह (28) पुत्र चैन सिंह, पटेल सिंह (45) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह, रंगील सिंह (28) पुत्र चैन सिंह सभी निवासी चब्बा, रामबन के रूप में हुई है, जिन्हें विशेष उपचार के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौ घायलों की पहचान राज गोपाल सिंह (34) पुत्र काका राम, चैन सिंह (49) पुत्र कृष्ण लाल, संतोक सिंह (35) पुत्र जानकी दास, अमर ज्योति (24) पुत्री बद्री नट, सीमा देवी (40) पत्नी ओम प्रकाश, रघबीर सिंह (36) पुत्र कृष्ण लाल, केहर सिंह (36) पुत्र अमर चंद, विद्या देवी (50) पत्नी अंचल सिंह और मीनाखी देवी (2) पुत्री रघबीर सिंह सभी निवासी चब्बा और कांठी के रूप में हुई है और इनका जिला अस्पताल रामबन में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें