फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ा लगने से मक्की की फसल तीस प्रतिशत बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के खंडादरा घाटी इलाके में मक्की की फसल को कीड़ा लगने से सैकड़ों एकड़ फसल बरबाद हो गई है। इससे किसानों को रोजीरोटी की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में किसानों की शिकायतों के बाद डीडीसी पार्षद जसवीर सिंह ने स्थानीय सरपंच जसपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर बर्बाद फसल का जायजा लिया। जहां उन्होंने समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया। किसानों ने मांग की कि कीडे़ की रोकथाम के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तहसील पंचैरी व मोंगरी के खंडादरा घाटी की विभिन्न सात पंचयातों में मक्की की लगभग तैयार हो चुकी फसल कीड़ा लगने से बर्बाद होने की स्थिति में है। फसल लगातार गिर रही हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। दोनों तहसीलों में सैकड़ों की संख्या में किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी अवगत करवाकर समाधान की गुहार लगाई है, जहां से उन्हें मक्की की फसल पर स्प्रे करने का सुझाव दिया गया है, लेकिन कीड़े को मारने वाली दवाई वहां कारगर साबित नहीं हुई है। सबसे अधिक मामले निचले इलाकों में देखने को मिल रहें हैं, जहां बारिश कम होती है।
तहसील पंचैरी व मोंगरी के कई गांवों में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। इसमें मुख्य रूप से पंचायत नाली निक्का के बलियाल, दरमथल, पंचायत गलियोत के बृजल, बिड, करकाला, सरकुंड गांव, पंचयात सधोता के हाला कबाड्डी, दमनोत के सेंसर, बालटान, बत्ती गांव और पंचायत बसनोत के पदर दिथली व अन्य गांवों में अधिक असर देखने को मिला है। लगभग 30 प्रतिशत तक मक्की की फसल बर्बाद हो चुकी है। उधर, कृषि विभाग समस्या पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान अशोक कुमार ने बताया कि इस बार फसल बंपर होने की उम्मीद थी लेकिन फसल को कीड़ा लगने के कारण मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। किसान सुदेश सिंह ने कहा कि फसल खराब होकर गिर रही है। नाली निक्का पंचायत के सरपंच यशपाल सिंह ने कहा कि कृषि विभाग मात्र खानापूर्ति करके किसानों को दवाई दे रहा है, जिसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। कृषि विभाग को कारगर उपाय करने चाहिए। किसानों ने बर्बाद हुई फसल की भरपाई के लिए मुआवजे मांग की है।
फील्ड स्टाफ को भेजा गया है किसानों के बीच
मक्की की फसल को कीड़े लगने की बीमारी खतरनाक है। जिले में ऐसा पहली बार हुआ है। सूचना मिलते ही फील्ड स्टाफ को किसानों के बीच भेजा गया है। किसानों को जरूरी कदम उठाने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कई किसानों को कीड़ा मारने की दवाई भी दी गई है। प्रशासन द्वारा दी गई एडवाइजरी को लेकर एग्रीकल्चर टीम पंचैरी फील्ड में जाकर काम कर रही है।
विज्ञापन

-संजय शर्मा, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर, पंचैरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें