फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद मासूम की नाक से निकला सेल

Tue, 10 Mar 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अगार बल्लिया में मात्र दो सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुए जिला अस्पताल में डाक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक पांच वर्ष की मासूम बच्ची ने गलती से नाक में कलाई घड़ी का सेल डाल लिया।
विज्ञापन


लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच कर कहा कि नाक में कुछ भी नहीं है। करीब दो सप्ताह बाद घर वालों ने खुद किसी तरह उसकी नाक से सेल निकाला। इससे डॉक्टर के खिलाफ लोगों में रोष है।

जानकारी के अनुसार मो. रमजान निवासी मुसलिम मोहल्ला रियासी की पांच वषीय बेटी तौफिया ने अपनी नाक में कलाई घड़ी का सैल डाल लिया था। इसका पता चलने पर उसके घर वाले उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद एक महिला डॉक्टर ने उसकी नाक की जांच करने के बाद कहा कि इसमें कुछ भी नहीं है। इस दौरान किए गए एक्स-रे में भी कुछ नहीं होने की बात कही गई।

उसके बाद तौफिया के परिजन वापस घर लौट आए, लेकिन दो दिन पहले मासूम की नाक में दर्द के बाद के परिवार वाले स्वयं इसकी जांच की, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से नाक मे फंसे सेल को निकाला गया।

यह देखकर सभी के होश उड़ गए और डॉक्टरों की लापरवाही पर रोष जताया। सोमवार को इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई।

अस्पताल मे ईएनटी स्पेशलिस्ट नहीं है। डाक्टर ने अपने स्तर पर बच्ची की जांच की होगी। बच्ची को किसी विशेषज्ञ डाक्टर के पास ले जाना चाहिए था। फिर भी इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. विजय सैनी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, रियासी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें