फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ आफिस का एईई सस्पेंड

Sat, 14 Mar 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक ने शुक्रवार को टिकरी और उधमपुर के बीडीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टिकरी बीडीओ कार्यालय में तैनात सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) कृष्ण गोपाल को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


गोपाल बिना कोई सूचना दिए कई दिन से गैरहाजिर चल रहे थे। मंत्री ने जिला प्रशासन और जिले के तीनों विधायक व वित्त राज्यमंत्री के साथ बैठक भी की।

मंत्री ने एईई के लगातार गैरहाजिर रहने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन को जांच के आदेश दिए और कहा कि एक सप्ताह में पूरे मामले की रिपोर्ट दी जाए।

गोपाल को सहायक निदेशक ग्रामीण विकास विभाग को कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इस दौरान मंत्री ने जिलाधीश कार्यालय में जिलाधीश यशा मुद्गल, वित्त राज्यमंत्री पवन गुप्ता, चिनैनी और रामनगर के विधायक दीनानाथ भगत और आरएस पठानिया के साथ अनौपचारिक बैठक भी की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान बताया गया कि सरकार बेहतर प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है। मंत्री के साथ विभाग के निदेशक जीएन बलवान भी साथ थे। केंद्र सरकार की उम्मीद योजना व सेल्फ  हेल्प ग्रुप के प्रतिनिधियों से भी बैठक की।

मंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन और विकास पर जोर दे रही है। लोगों को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। अधिकारियों को भी इमानदारी से आम जनता का काम करना होगा।

किसी भी परेशानी के लिए लोगों की समस्या को हल करना होगा। प्रशासन व अधिकारियों को जवाबदेह बनाना होगा। आम जनता की सेवा के लिए सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें