- प्रशासन की ओर से की गई एडवाइजरी जारी
उधमपुर। हवाई हमले और गोलाबारी के दौरान जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। ताकि आपात परिस्थिति के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर आम आदमी को किस तरह अपना और अपने परिवार को बचाव करना है।
सुरक्षित स्थान की पहचान करें : अपने घर में ऐसा कमरा चुनें जिसमें खिड़कियां न हों, जैसे स्टोर रूम या बाथरूम। अगर ऐसा कमरा न हो, तो घर के सबसे अंदरूनी हिस्से में जाएं।ग्राउंड फ्लोर पर रहें : हमेशा ग्राउंड फ्लोर पर रहें, ऊपरी मंजिलों से बचें क्योंकि वे ज्यादा असुरक्षित होती हैं।
फर्श पर बैठें या लेटें : बिस्तर, कुर्सी या अन्य ऊंचे सामान का उपयोग न करें। ज़मीन पर चटाई या कंबल बिछाकर बैठें या लेटें।
खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें : टूटे कांच से बचने के लिए खिड़कियों-दरवाजों से दूर रहें। खिड़कियों पर मोटे पर्दे या गद्दे लगाएं।
इमरजेंसी किट तैयार रखें: प्राथमिक उपचार किट, पानी, सूखा खाना, टॉर्च, बैटरी वाला रेडियो और जरूरी कागजात तैयार रखें।
रेडियो या टीवी से सूचना लेते रहें : प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।
सुनिश्चित करें कि परिवार के सभी सदस्य जागरूक हों : बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान और सावधानियों के बारे में समझाएं।