फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल या एसएमएस से बचने की सलाह दी

Tue, 28 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाता और बीमा जांच के नाम पर आने वाले फोन कॉल से लोग परेशान हैं। इन फर्जी कॉल के चक्कर में फंसकर कई लोग अपनी कमाई लुटा बैठे हैं।
विज्ञापन


बैंक खाता नंबर, कोड़ व एटीएम कार्ड पर अंकित नंबरों की जानकारी हासिल करके लोगों के खातों में चूना लगाया जा रहा है। ऐसी वारदातें बढ़ने के बाद अब बैंकों ने अपने ग्राहकों को जागरूक करना शुरू दिया है।

बैंक आफ इंडिया के उधमपुर शाखा के प्रबंधक  ओंकार भगत और उप प्रबंधक सोहन लाल ने सोमवार को एक समारोह में लोगों को जानकारियां दीं। उन्होंने लोगों को अपने खाते की जानकारी या कोड वर्ड किसी को नहीं देने के लिए कहा है। लोगों से कहा गया है कि बैंक से कोई कर्मचारी फोन नहीं करता है, जिसमें खाता, खाता धारक का नाम, कोड वर्ड, एटीएम कार्ड नंबर या खाता संबंधी जानकारी मांगता हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर लोगों को ऐसे कॉल आएं, तो वह कोई जानकारी नहीं दें। अगर कोई जानकारी लेनी या देनी है तो वह बैंक की किसी भी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली या बाहरी नंबर से आने वाले फोन विशेष तौर पर धोखाधड़ी करने वालों के होते हैं। कई बार यह कह कर जानकारी मांगते हैं कि उनके खाते या बीमा के रुपये सही नहीं मिल रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वह खुद बचें और अन्य को भी जागरूक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें