फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे चालन

विज्ञापन
उधमपुर। दोमेल चौक पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटते पुलिस कर्मी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने नगर के दोमेल चौक पर नाका लगाकर रविवार को यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे। इस दौरान लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया, और दोबारा उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नाके के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले कई युवाओं के चालान काटे। साथ ही कई छोटे व बड़े चौपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की। इन वाहनों के कागजात की जांच की गई। किसी ने बीमा नहीं कराया था तो उसका चालान काटा गया। इसके अलावा बिना एचएसआरपी प्लेट वाले वाहनों पर भी विशेष कार्रवाई की गई। ऐसे चालकों को समझाया गया कि एचएसआरपी नंबर प्लेट उनके फायदे के लिए है। इसे लगाने से वाहनों के चोरी होने या अन्य कोई जोखिम भी कम होते हैं।
इसके अलावा पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले कई चालकों को समझाया कि हमेशा यातायात नियमों का पालन कर ही वाहन चलाएं। अगर किसी ने अपने वाहन का बीमा नहीं करवाया है तो तुरंत करवा लें। इससे अपना ही लाभ है। यदि वाहन की दुर्घटना या चोरी होती है तो किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने से राजमार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें