रामनगर। बिजली बिल का भुगतान न करने वालों के खिलाफ विभाग अब सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसको लेकर विभाग सोमवार से रामनगर व आसपास के इलाकों में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की शुरुआत करेगा।
इस संबंध में विभाग की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि उपमंडल रामनगर व आसपास क्षेत्रों में सोमवार से ऐसे बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने शुरू होंगे, जिनका बिल पांच हजार रुपये से अधिक है। बिल का भुगतान कर लोग इस कार्रवाई से बच सकते हैं। विभाग उन्हें अपना बकाया किश्तों में भी चुकाने की छूट दे रहा है।
एक बार कनेक्शन कटने के बाद उक्त उपभोक्ता जब तक अपने बिजली बिल का पूरा या 50 प्रतिशत तक पैसा बैंक में जमा करा कर इसकी रसीद विभाग कार्यालय में प्रस्तुत नहीं करेगा, तब तक उसका कनेक्शन नहीं लगाया जाएगा। साथ ही विभाग उन राज्य विभागों के उपभोक्ताओं का भी कनेक्शन काटना शुरू करेगा, जिन्होंने पीडीडी खाते में एक पैसा भी जमा नहीं किया है।