बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई की। जहां पर कोई बिना मास्क के नजर आया, तो उसको जुर्माना लगाया गया।
गौरतलब है कि प्रशासन की तरफ से मास्क पहनने के नियम के बाद ही अनलॉक के तहत बाजार में दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन कुछ लोग बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। कुछ लोगों ने मास्क तो लगाया है, लेकिन उसको गले पर लटकाया है।
कई शिकायतें मिलने के बाद मंगलवार को विशेष तौर पर कार्रवाई की है। दुकानों पर औचक निरीक्षण में कई लोग बिना मास्क के मिले। उनको जुर्माना लगाया गया। कई मेटाडोर व बसों के चालक, दुकानदारों से भी टीम ने जुर्माना वसूला। साथ ही नियमित रूप से मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। संवाद