उधमपुर। राजमार्ग पर थर्ड इलाके में हुए सड़क हादसे के घायलों को जिला अस्पताल में इलाज करते डाक्टर
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को थर्ड इलाके में एक कार (जेके 02एयू 1590) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान चालक सुनील कुमार रैना (40) पुत्र भूषण लाल रैना, उसकी पत्नी आरती रैना, पुत्र अयान (9) और पुत्र शिवांश (6) निवासी मीरां साहिब जम्मू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे के करीब सुनील कुमार रैना अपनी कार में अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर मीरां साहिब से पटनीटॉप की तरफ पिकनिक मनाने जा रहा था।
जब वह उधमपुर से करीब 15 किलोमीटर आगे थर्ड इलाके में पहुंचा तो अचानक गाड़ी से उसका नियंत्रण खो गया, और कार एक पहाड़ी से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में सुनील कुमार को मामूली चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी की बाजू और दोनों बच्चों के सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
उधमपुर। राजमार्ग पर थर्ड इलाके में हुए सड़क हादसे के घायलों को जिला अस्पताल में इलाज करते डाक्टर- फोटो : UDHAMPUR