फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने कार को मारी टक्कर, कश्मीर निवासी दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामला दर्ज कर टैंकर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे घाटी की तरफ जा रही ऑल्टो कार जब बलीनाला इलाके में पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार में अज्ञात टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद टैंकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे दूसरे वाहनों ने रुककर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान अब्दुल रशीद पुत्र गुलपा मोहम्मद डार निवासी डोगरीपोरा पुलवामा और रमीज अहमद पुत्र बली मोहम्मद निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने गाड़ी के बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत ठीक है। पुलिस ने सभी नाकों को टैंकर के टक्कर मारने की सूचना दे दी है। हालांकि, शाम तक टैंकर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें