उधमपुर: नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पियो कार तथा शव को ले जाते परिवार के सदस्य पोस्ट
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। आधी रात को दोस्त के घर जाकर उसे बर्थडे सरप्राइज देने के लिए निकले चार युवकों का वाहन बीच रास्ते पलट गया। दो की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर अवस्था में जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया। चार युवकों की टोली उधमपुर से रठियान के लिए निकली थी। गोलमेला क्षेत्र में हाईवे पर उनका वाहन बेकाबू होकर पलट गया।
जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे पेश आया। चार युवक स्कॉर्पियो (जेके14एफ-2974) से दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे थे। जब गाड़ी गोल मेला इलाके में पहुंची तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी राजमार्ग पर ही पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार वाहन करीब चार बार पलटा और रुक गया। दुर्घटना में अभय निवासी रठियान और दीवम निवासी उधमपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पारस निवासी रठियान और हरीश निवासी गोल मेला उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने पर पारस को जीएमसी रेफर कर दिया गया है।
प्राथमिक उपचार के बाद हरीश की हालत स्थिर थी। उसने बताया कि वह दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे थे। वाहन कैसे पलट गया? किसी को कुछ पता नहीं चला। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। दोपहर को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को भी परिवार के हवाले कर दिया है।
उधमपुर: नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पियो कार तथा शव को ले जाते परिवार के सदस्य पोस्ट- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर: नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कॉर्पियो कार तथा शव को ले जाते परिवार के सदस्य पोस्ट- फोटो : UDHAMPUR