उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर रौन दोमेल इलाके में केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के पास मंगलवार दोपहर को दो स्कूटी की भीषण टक्कर हुई। इसमें एक स्कूटी चालक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे धार रोड पर स्कूटी (जेके14ई-9582) की सामने से तेज गति मे आ रही दूसरी स्कूटी के साथ टक्कर हो गई। इसमें एक चालक जतिन शर्मा (21) पुत्र धर्म सिंह निवासी गरनई और दूसरी स्कूटी का चालक हर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी कशीराह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जतिन कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।