पौनी। भांबला मार्ग के दुगी क्षेत्र में मोटरसाइकिल और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार घायल हो गई। उसकी पहचान मानिक शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सुदीन के रूप में हुई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर गंभीर हालत में युवक को भांबला पीएचसी में पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद उसे सब डिवीजन अस्पताल सुंदरबनी भेज दिया गया। डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
खाई में गिरी कार, चालक घायल
रियासी। सलाल जाने वाली सड़क पर मंगलवार सुबह कार के गहरी खाई में गिरने से चालक घायल हो गया। उसकी पहचान करनैल सिंह निवासी धरान के रूप में हुई। उसे जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद