फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 11 स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
उधमपुर। अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सम्मानित किए गए मेधावी छात्र। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रतिभा सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन इंद्रा मेमोरियल विद्यालय उधमपुर में किया। समारोह में उधमपुर शहर से 11 स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक भगवान दास, विशिष्ट अतिथि के रूप में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सन्नी महाजन और मुख्यवक्ता के रूप में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे। सन्नी महाजन ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान में भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने में युवाओं की भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि हम सबको मिलकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसमें विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबको भारत के गौरवशाली इतिहास को पढ़ना चाहिए ताकि हमें अपने अतीत पर गर्व हो।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शहर से 11 स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें