फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब तीन हजार लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को एक बार फिर से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का नया स्टॉक मिलने के बाद ही इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शहर के वार्ड 21 में स्थानीय निवासियों के लिए विशेष शिविर का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का नया स्टाक मिल गया था। इसलिए बुधवार सुबह करीब 51 सेंटर में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया। सैकड़ों लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों में पहुंच गए थे और सभी ने घंटों इंतजार कर वैक्सीन लगवाई। शाम चार बजे तक वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया चलती रही और कुल 2947 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज, 23 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 45 आयु वर्ग में 1595 लोगों को पहली और 411 लोगों को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 107 लोगों को पहली और 708 लोगों को दूसरी, नौ वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 92 को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास शाम तक करीब साढे़ पांच हजार डोज का स्टाक मौजूद था। इससे संभावना है कि वीरवार को भी तीन हजार के करीब लोगों को वैक्सीन लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें