उधमपुर। हाऊसिंग कॉलोनी इलाके में रविवार को बिजली के खंभे में आग लग गई। इससे काफी समय तक बिजली प्रभावित रही। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के प्रति रोष प्रकट किया। लोगों का कहना था कि पहले भी कई बार शार्ट सर्किट होने के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया।
जोगिंद्र कुमार वर्मा व अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह के समय अचानक पोल में आग गई और देखते ही खंभे में लगी सभी केबल में आग लग गई। इससे बिजली के साथ ब्रॉडवैंड सेवा भी प्रभावित हो गई। इसके बारे में बिजली विभाग को सूचित किया, लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने खुद ही आग को बुझाना शुरू कर दिया और कुछ समय के बाद आग पर काबू भी पा लिया गया। इससे लोगों का बड़ा नुकसान होने से बच गया है। इससे पहले भी कई बार इस स्थान पर बिजली के केबल में शार्ट सर्किट हुई थी और इसके बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित किया।, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से नहीं लिया। अब खंभे में आग लगने के बाद विभाग की लापरवाही सामने आ गई है।