फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना का एक नया मामला मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति के संपर्क में रहने पर पांच लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ इन सभी के कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में कमी आने लगी है। इससे स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। मंगलवार को जिले में केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। बुधवार को भी एक ही व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कोरोना को मात देने में कोई भी कामयाब नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4316 हो गए हैं। 4202 लोग कोरोना को मात देने में कामायाब रहे हैं। 57 की संक्रमण से मौत हो चुकी है और 57 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इनमें से 51 को होम आइसोलेशन और 46 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें