उधमपुर/मजालता। अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में आईसीडीएस प्रोजेक्ट मजालता की ओर से सीडीपीओ हकीकत सिंह की अध्यक्षता में पंचायत नक्की में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें डीडीसी उपाध्यक्ष जुही मन्हास मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहिनी देवी ने महिलाओं को स्वस्थ्य संबंधी जानकारी दी। पोष्टिक आहार लेने की जरूरत के बारे समझाया, ताकि महिलाएं स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में महिलाओं को सुकन्या योजना, किशोरी योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर सुपरवाइजर किरण बाला, रीता देवी, गीता देवी, हेल्थ और न्यूट्रीशियन मोबलाइजर ज्योति शर्मा भी मौजूद रहीं।