फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी में 10 युवाओं ने किया रक्तदान

Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर जीएमसी में बने ब्लड सेंटर में रक्तदान करता युवक व उसके पास खड़े स्वास्थ् - फोटो : udhampur
विज्ञापन
जीएमसी में बने ब्लड सेंटर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जीएमसी में बने ब्लड सेंटर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए 10 युवाओं ने इस रक्तदाता दिवस पर अपना रक्तदान किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान आए लोगों को रक्तदान करने के लाभ के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर ब्लड सेंटर की इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लुभना नसीर ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसके चलते सेंटर में इस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विषय था रक्त दे, आशा दे। उन्होंने सभी लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से हमारे शरीर को भी इसका लाभ मिलता है और कई बीमारियों से हम बच जाते हैं और हमारा खून भी ताजा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेडिकल सुपरिंटेटडेंट डॉ. संजीव गुप्ता ने लोगों को रक्तदान करने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आपका आज का योगदान कल के लिए किसी की आशा है। इस मौके पर ब्लड सेंटर के सुपरवाइजर संजय गुप्ता व रंजीव कुमार, स्टाफ नर्स करुणा के अलावा अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें