फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनल में अधिकारियों से बदसलूकी

Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चिनैनी नाशरी टनल में वीरवार की शाम को तीन अजनबी एक कार से पहुंचे और टनल के अंदर मौजूद अधिकारियों के साथ बदसलूकी की। उन्होंने अपने आपको सुरक्षा कर्मी बताया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चिनैनी टनल के गेट के पास एक कार में सवार तीन व्यक्ति पहुंचे, जिनमें से एक ने अपने आपको सुरक्षाकर्मी बताया और कहा कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए वे यहां का निरीक्षण करने आए हैं।
विज्ञापन

कार में सवार तीनों लोग गेट के अंदर चले गए और वहीं से टनल के अंदर तीन सौ मीटर तक पहुंच गए। टनल में मौजूद अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के बाद वे वापस लौट गए तथा मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बदसलूकी की बात बताते हुए चिनैनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पुरंत दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें