फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाठरी में दो महीने में दूसरी बार लगी आग

Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला डोडा की तहसील ठाठरी में बुधवार देर रात लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। नजीर अहमद के घर में लगी आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पांच दुकानों, दो गोदामों और दो लकड़ी के खोखों को चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि या तो लोगों ने हाथ सेंकने को कमरे में आग जलाई होगी या शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि इसी मकान में इंडेन की गैस एजेंसी भी थी, जिससे तीन सिलेंडर भी फट गए थे। कसबे में दमकल विभाग की एक गाड़ी मौजूद थी। वहीं जो पंप दरिया चिनाब से पानी चढ़ाने के लिए लगाया गया है, वह भी खराब पड़ा था, जिससे पानी नहीं उपलब्ध हो सका। सेना के टैंकर, समेत, डोडा से दो, एक घट से और एक किश्तवाड़ से मंगाई गई थी। बर्फ के कारण सड़कों पर फिसलन थी। इसलिए गाड़ियां 11:30 पर वहां पहुंची और रात 12:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कापरेटिव बैंक तक पहुंच चुकी थी, लेकिन इसे सेना के जवानों के सहयोग से खाली करवा लिया गया। मौके पर पहुंचे एडीसी गुलाम नबी बलवान ने बताया कि आग के लगने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। दिसंबर में भी इसी जगह आग लगी थी, जिसमें 3 दुकानें ओर एक होटल जलकर राख हो गया था। उस दिन भी सेना के टैंकर ने ही आग बुझाई थी। इसके बाद लोगों ने दमकल के और वाहन मांगे थे। आग से दुकान मालिक नजीर अहमद, बशीर अहमद बिलाव अहमद मोहम्मद सफी, अब्दुल रशीद भट्ट तथा मोहम्मद शब्बीर का काफी नुकसान हुआ है। वहीं जिलाधीश कार्यालय में आरएंडबी मंत्री अब्दुल मजीद वाणी और गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू, डीवकोम शान्त मनु ने चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें