फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे घाटी की ओर रवाना किए गए वाहन

Fri, 03 Jan 2014 05:48 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दो दिनों के बाद वीरवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे घाटी की ओर रवाना कर दिया गया। तकरीबन चार सौ वाहन चालकों को इससे बड़ी राहत मिली है। भारी बर्फबारी के बाद से ये वाहन यहां फंसे थे।
विज्ञापन

उधमपुर और रामबन में हाईवे पर रोके गए वाहनों को वीरवार को श्रीनगर क ी ओर रवाना कर किया गया। सोमवार की देर रात से जिले के ऊंचे पर्वतीय शिखरों कुद-पत्नीटाप सहित जवाहर टनल पर भारी हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया था।
दरअसल, मंगलवार को भी बर्फबारी हुई थी। बुधवार को बर्फबारी थमने पर बर्फ को हटाने का काम शुरू किया गया। वीरवार की सुबह जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहनों को छोड़ दिया गया। एक तरफा वाहनों को छोड़े जानेे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चहल-पहल देखने को मिली। उधमपुर के पास करीब चार सौ ट्रक रोके गए थे। एसएसपी ट्रैफिक का कहना है कि उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें