फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, सैलानियों ने उठाया लुत्फ

Thu, 02 Jan 2014 05:47 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नववर्ष के पहले दिन बुधवार की सुबह शायद ही कोई भुला पाए, क्योंकि जिले के ज्यादातर पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर में लिपट चुके थे। इधर, दोपहर को खिली धूप ने इसके आनंद को दोगुना कर दिया। जहां पर भी बर्फ बिछी नजर आई, लोगों ने वहीं लुत्फ उठाना शुरू कर दिया। पत्नीटाप में करीब तीन फीट व पंचैरी में करीब ढाई फीट बर्फ की चादर बिछी हुई है। अब कुछ दिन तक लोग बर्फबारी का आनंद उठाते रहेंगे।
विज्ञापन

भारी हिमपात के बाद पत्नीटाप से लेकर समरोली तक पूरा इलाका बर्फ की चादर में लिपट चुका है। बीस किलोमीटर के इस दायरे में सिवाय बर्फ के कुछ भी नजर नहीं आया। इसी तरह पंचैरी ब्लाक के ज्यादातर इलाके बर्फ की चादर में लिपट चुके हैं। बुधवार की सुबह मौसम साफ होने के बाद सूर्य की पहली किरण जब जमीन पर पहुंची तो बर्फ की सफेद चादर और चमकने लगी। समरोली पहुंचने पर राजमार्ग पर चलने वाले पर्यटकों ने अपने वाहनों को किनारे पर रोक दिया और बर्फबारी का लुत्फ लेने लगे। धूप ने पहाड़ों की सुंदरता को चार चांद लगा दिए। मौसम साफ होने पर पंचैरी के लोग घरों से बाहर निकले। बच्चों तो बर्फ में खेलकूद करने से अपने को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें